सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। चिकित्सक दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सको को उनके सेवाभाव वं उत्.ष्टता के लिए सम्मानित किया गया। आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार, महापौर डॉ.अजय सिंह, मेडिकल कालिज प्रिंसिपल डॉ.सुधीर राठी, आईएमए अध्यक्ष डा.नरेश नौसरान, सचिव डा. महेश चन्द्रा, कोषाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हम उन सभी डॉक्टरों को सादर नमन करते हैं, जो निस्वार्थ भाव से दिन-रात मानवता की सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि इलाज या सर्जरी करवाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि क्या अस्पताल में प्रमाणित व डिग्रीधारी चिकित्सक उपलब्ध हैं? इस अवसर पर आईएमए द्वारा 87 बैच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.रितु जैन, डॉ.दीपक बंसल, डॉ.विवेक मराठा, डॉ.रेखा मराठा, डॉ.रोबी गुप्ता, डॉ.उपशम गोयल, डॉ.पूनम त्यागी को उनकी सेवाओ के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आईएमए ने चिकित्सक परिवारों के होनहार छात्रों को भी उनकी विशेष उपलब्धियो के लिए समान्नित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीतू जैन, डॉ.साक्षी मलिक, डॉ श्वेता अग्रवाल, डॉ.ननिता चन्द्रा ने किया।
