संगारेड्डी एजेंसी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत हो गई। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मल्टी जोन 2 के आईजी वी सत्यनारायण ने बताया, श्घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें से छह शव घटनास्थल से बरामद हुए जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हुई। इसके अलावा 26 अन्य घायल हैं। एनडीआरएफ सहित कई टीमों के साथ ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही मलबे में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह करीब 9ः30 बजे हुआ। अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक रिएक्टर में अचानक तेजी से केमिकल रिएक्शन होने की वजह से विस्फोट हो सकता है।
