देहरादून एजेंसी। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में वर्तमान पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा मुख्यालय में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद महेंद्र भट्ट का फिर से निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि, कल एक जुलाई को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी के अलावा कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
