सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस 29 जून की पूर्व संध्या 28 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर दानवीर भामाशाह के व्यक्तित्व एवं .तित्व को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पूंजी निवेश करने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। अपर जिला प्रशासन संतोष बहादुर सिंह आज यहां कलेक्ट्रेट सभगार में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के अनुपालन में दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों के संबंध में बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में अपरान्ह 4 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिले के व्यापारियों से आह्वान किया है कि वह निर्धारित समय व स्थान पर पधार कर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यकर, ग्राम्य विकास, औद्योगिक विकास, एमएसएमई विभाग के स्थानीय व्यापारी एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा ओडीओपी के स्टॉल लगाते हुए उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं विक्रय जाएगा। इस अवसर पर सास्ं.तिक कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक पीडी डीआरडीए प्रणय .ष्ण, उपायुक्त राज्य कर एपी सिंह, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
