मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह वेंक्टेश्वरा के स्वर्णिम इतिहास मंे आज का दिन सबसे यादगार रहा। देश के विश्वविद्यालयो,उच्च शैक्षणिक संस्थानो को ’’रैकिंग’’ प्रदान करने वाली देश की सबसे रैकिंग संस्थानो में से ’’इण्डियन इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क’’ (आईआईआरएफ 2025) ने देश के पाँच हजार से अधिक सरकारी अर्द्धसरकारी निजी एवं स्वायत्त उच्च शिक्षण संस्थानोध्विश्वविद्यालयो की 2025 की ताजा जारी रैकिंग मंे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रिसर्च एवं शानदार प्लेसमेंट के लिए श्री वेंक्टेश्वरा को ’’मेडिसिन एवं एलाईड साईन्स कैटेगरीध्श्रेणी’’ में देश में ’’16वीं रैंक’’ एवं नार्थ जोन में ’’10वीं’’ व उत्तर प्रदेश को शीर्ष ’’तीसरी रैंक’’ प्रदान की है। आईआईआरएफ-2025 द्वारा जारी की गयी रैकिंग में पूरे देश में 16 वां एवं उत्तर प्रदेश में तीसरा सर्वश्रेष्ठ रैंक मिलने पर संस्थान प्रबन्धन में खुशी की लहर दौड गयी। संस्थान प्रबन्धन ने केक काटकर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ढोल नगाडो की थाप पर नृत्य करते हुए इस शानदार उपलब्धि को सेलीब्रेट किया। वही संस्थान को देश भर के विश्वविद्यालयोंध्संस्थानो के मध्य मिली इस शानदार ’’रैकिंग’’ को संस्थापक अध्यश श्री सुधीर गिरि ने इसको व्यक्तिगत उपलब्धि ना बताकर संस्थागत उपलब्धि बताते हुए इसका सम्पूर्ण श्रेय विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षको एवं विशेष रूप से यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिभावको को दिया है।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डॉ0 सी0वी0रमन सभागार में वेंक्टेश्वरा को देश में आईआईआरएफ-2025 (इण्डियन इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क) में 16वां स्थान मिलने पर आयोजित ’’नेशनल रैकिंग सेलीब्रेशन समारोह-2025’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यश सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति प्रो कृष्णकान्त दवे, मेडिकल सुपरिटेन्डेंट डॉ0 मेहता आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.पीयूष पाण्डेय, समूह सलाहकार प्रो. आर.एस. शर्मा, डारेक्टर लीगल देवप्रताप सिंह, डॉ. एल.एस. रावत, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. रीना जोशी, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ.नीतू पवर, डॉ0 ओमप्रकाश गोसाई, प्रो. दर्पण कौशिक, डॉ.टी.पी. सिंह, डॉ0 अश्वनि सक्सेना, डॉ0 अनिल जायसवाल, डॉ. राम कुमार, डॉ. मोहित शर्मा, हेड एच.आर. कुलदीप सिंह, तरूण कम्बोज, आनन्द नागर, फैजान, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ0 प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
