मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। पीवीवीएनएल एमडी पॉवर ईशा दुहन ने प्रगामी राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष निरंतर निर्देशों के उपरांत भी प्रभावी वसूली न करने पर राजस्व जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने राजस्व के अनुरूप कार्य न करने पर तीन अवर अभियन्ताओं को चार्जशीट एवं दो अवर अभियन्ता को चेतावनी देने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त विवेक गुप्ता अवर अभियन्ता दौलतपुर द्वारा मीटिंग में अनुपस्थित रहे पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये है। बतादे कि एमडी पॉवर ईशा दुहन द्वारा भौतिक व वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक आहूत कर लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व वसूली प्राप्त करने हेतु राजस्व रणनीति के क्रम में निरंतर निर्देश दिये गये तथा निरंतर समीक्षा के उपरांत की राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष खराब स्थिति मिली । इस दौरान एमडी पॉवर ईशा दुहन द्वारा विद्युत वितरण मण्डल अमरोहा के अन्तर्गत कार्यरत प्रदीप कुमार अवर अभियन्ता 33ध्11 केवी विद्युत उपकेन्द्र भवालपुर, सुनील कुमार अवर अभियन्ता 33ध्11 केवी विद्युत उपकेन्द खाद गुजर, बिजेन्द्र अवर अभियन्ता, 33ध्11 केवी विद्युत उपकेन्द बहादरपुर को चार्जशीट देने के निर्देश दिये गये हैं एवं श्री हर्षित यादव एवं अशोक अवर अभियन्ता को चेतावनी दी गई। बैठक में राजस्व वसूली में वृद्धि करने एवं राजस्व वसूली में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये । सभी जनपदों के अधिकारी अभियान चलाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि टॉप-10 बकायेदारों की सूची बिजलीघरों पर चस्पा करायें। विद्युत चोरी पर शिकंजा कसने एवं विद्युत लाईन हानियों को न्यूनतम करने के निर्देश दिये गये हैं। तकनीकी बिन्दुओं की समीक्षा करने पर, प्रबन्ध निदेशक द्वारा विद्युत वितरण खण्ड नौगाँवा सादात के अन्तर्गत अधिक ट्रासफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर राजीव कुमार सिंह, अवर अभियन्ता 33ध्11 केवी विद्युत उपकेन्द नौगांवा सादात, जितेन्द्र शर्मा, अवर अभियन्ता 33ध्11 केवी विद्युत उपकेन्द कोठी खिदमतपुर, यागेश कुशवाहा अवर अभियन्ता 33ध्11 केवी विद्युत उपकेन्द मूण्डाखेडा एवं श्री मामचन्द अवर अभियन्ता 33ध्11 केवी विद्युत उपकेन्द जमनाखास को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिये कि उपभोक्ताओं की विद्युत सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा की अधिकारी 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तुरन्त संज्ञान लेकर समाधान करें। बैठक में एमडी पॉवर ईशा दुहन ने अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये एवं उन्होनें कहा कि पहले चरण में विभागीय अधिकारियो ध् कर्मचारियों के आवासों पर मीटर लगाने का कार्य पूर्ण किया जायेगा। उन्होनें कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद है इससे गलत बिल सम्बन्धित समस्याओं से राहत मिलेगी उन्होनें कहा कि सभी अधिकारियों कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण कर दिया जाये। बैठक में संजय जैन, निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र, निदेशक (तकनीकी), राजेश कुमार मुख्य अभियन्ता, गजरौला क्षेत्र, गजरौला संजय कुमार अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल अमरोहा एवं अवर अभियन्ता स्तर तक के अधिकारी उपस्थित रहे।
