मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला अब 30 जून तक चलेगा। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और मेला कमेटी की मांग पर यह फैसला लिया है। डीएम वीके सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। मेले में शुरुआत से ही शहर और देहात से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मेले का आखिरी दिन था। लेकिन अब इसे चार दिन और बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से दुकानदारों में भी खुशी है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने दुकानदारों, झूला संचालकों और सर्कस वालों को इस बारे में सूचित कर दिया है। हालांकि इस दौरान पटेल मंडप में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। मेले की अवधि बढ़ने से मेरठवासियों में उत्साह का माहौल है।
