मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में 27,965 सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम संख्या के चलते उन्हें खत्म करके दूसरे स्कूलों में समायोजित करने के सरकार के फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहा और कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव को सौंपकर इस आदेश को निरस्त करने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने कमिश्नरी चौराहा पर पहुंचे। उन्होंने यहां सड़क पर बैठकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपने के बाद सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की कम संख्या का कारण बताते हुए प्रदेश के 27,965 बेसिक स्कूलों को समाप्त करके उन्हें दूसरे स्कूलों में समायोजित करने की घोषणा की है। इस आदेश से जहां प्रदेश में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी। बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी। उन्होने कहा कि कुछ घंटे की बरसात ने ही पूरे शहर को जलमग्न कर दिया था। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मेहराज सलमानी महलका मोहम्मद चांद, निरंजन सिंह, डा. मोहसिन खान, तुलसीराम यादव, ओमप्रकाश, शाहिद पहलवान शामिल रहे।
