मेरठ वरिष्ठ संवाददाता। घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची को नशे में धुत पिकअप चालक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आनन फानन में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गर्मियों की छुटटी मनाने के लिए नानी के घर आयी दो साल की मासूम शिवि खेलने के लिए नाना के साथ घर के बाहर निकली। इस बीच नशे में धुत होकर पिकअप चालक सुनील जाटव पुत्र सुखवीर ने बच्ची को कुचलते हुए आगे निकल गया। आसपास के लोगों ने शो मचाया तो चालक पिकअप गाड़ी को हादसे से 200 मीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तुरंत ही घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि हादसे के बाद जब परिजन सुनील जाटव के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौंच करते हुए मारपीट कर दी जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि सुनील जाटव दबंग किस्म का व्यक्ति है। आरोप है कि उसके उपर गैंगस्टर जैसी धाराएं लगी हुई है। भावनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
