सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। यूपी स्टेट कांस्ट्रक्सन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन वाईपी सिंह ने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार विकसित भारत के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि विगत् 11 वर्षो में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प मानकर सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का काम किया। वाईपी सिंह आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर केन्द्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक डिजीटल लेनदेन 49 प्रतिशत भारत में होते है। देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात 825 अरब डालर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ई-कॉमर्स बाजार जेम पोर्टल से खरीद में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर विगत् मार्च 2025 तक 13.41 लाख करोड़ से अधिक के 2.83 करोड़ आर्डर दिये गये है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की इस टैक्नो आधारित ई-गर्वनेंस प्रणाली ने पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही को नयी परिभाषा देने का काम किया है। एक सवाल के जवाब उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिपिफट ट्रांसफर की शुरूआत 44 लाख करोड़ रूपये सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचाने शुरू कर दिये, जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गयी और भ्रष्टाचार कम हो गया। उन्होंने बताया कि आईएमएफ और यूएनडीपी जैसे वैश्विक संस्थानों ने भारत में गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 55.22 करोड़ खाते खोलकर देश की आम जनता को बैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। वाईपी सिंह ने बताया कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में 44859 करोड़ से अधिक की 3613 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 44.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए है जिनसे 9 करोड़ से अधिक अस्पताल में 1.3 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा के मुत इलाज दिये गये। उन्हांेने बताया कि अमृतकाल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है। सरकार की नयी शिक्षा नीति 20-20 शिक्षा क्षेत्र मंे बड़ा बदलाव ला रही है।
आज एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गयी है। 8 नये आईआईएम, 7 नये आईआईटी, 490 नयी यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। पीएम कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है। उन्हांेने बताया कि भारत ने आप्रेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों व एयरबेस को ध्वस्त करके यह दिखा दिया है कि अब मोदी यह भारत शांति की बातें नहीं, बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। वार्ता के दौरान महापौर डॉ.अजय सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखन पाल, डीसीडीएफ के वाईस चेयरमैन विपिन चौधरी, पूर्व महापौर सजीव वालिया आदि मौजूद रहे।
