सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय प्रधान परिषद के तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में आज ग्राम प्रधानों विभिन्न समस्याआंे को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। तत्पश्चात सभी ग्राम प्रधान एकत्र होकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन पर आयोजित प्रधान सम्मेलन में विभिन्न गांव के ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी और सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रधान सम्मेलन के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि ग्राम प्रधान देश के विकास की मुख्य धूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम के विकास से ही राष्ट्र की उन्नति होती है और ग्राम प्रधान का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि वह सरकार की योजनाओं को विकास के रूप में अपने गांव तक पहुंचाने का काम करें, ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सकें। इसके अलावा जो समस्याएं उनके विकास में आ रही है उन्हें लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उसका निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के लिए सभी ग्राम प्रधान एकजुट होकर कार्य करें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को प्रेषित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गाँव में कार्य कराए जा रहे है,ं उन पर विशेष ध्यान दिया जाये और कार्यों को सही समय पर पूर्ण कराए जाये तथा जो सड़के ग्रामों में उखाड़ दी गयी है उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए जाये। मनरेगा की मजदूरी न्यूनतम 500 रूपये होनी चाहिए और मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान जो काफी समय से लंबित है, उसे तत्काल कराया जाये और राज्य वित्त और केन्द्रीय वित्त का बजट समय से पंचायत खातों में भिजवाने के निर्देश दिये जाये तथा अंतिम वर्ष में धन में कोई कटौती न हो।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक और शौचालय केयर टेकर के मानदेय की व्यवस्था पृथक से की जाये। इसके अलावा राज्य वित्त की राशि का दोगुना करने का कार्य किया जाये। ग्राम प्रधान को मानदेय सचिव से ज्यादा दिया जाए एंव उन्हें जनप्रतिनिधि की तरह पंचायत प्रतिनिधियो की पेंशन की व्यवस्था की जाये। उन्होंने मांग की कि कोरोना काल में एक वर्ष खत्म होने के कारण राजस्थान सरकार की तरह एक वर्ष का कार्यकाल इस योजना में बढ़ाया जाये, जिससे गत् कमी को पूरा किया जा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर अविलम्ब आदेश जारी किया जाये, जिससे ग्राम पंचायतो को विकास कार्याे मंे गति मिल सकें। इस दौरान राजकुमार, विकास चौधरी, अनुज मदनूकी, राजीव प्रधान, सुभाष चंद, रमेश कश्यप, राजकुमार, राकेश चौधरी, अर्जुन सिंह, वसीम, रिंकू, इंतजार, मुनेश, मुर्सलीन, विजय शर्मा, इसम सिंह, मनीष, इरफान, सुमित कुमार, अमित, अंकित, मजाहिर समेत कई ग्रामांे के प्रधान भारी संख्या मे मौजूद रहे।
