मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। एतिहासिक सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर पांच लाख से ज्यादा शिवभक्त कांवडिए सिटी हलचल और डेन गैलेक्सी के हाइटेक कंट्रोल रूम की निगरानी में जलाभिषेक करेंगे। औघड़नाथ मंदिर में बनाए गए सिटी हलचल डेन गैलेक्सी के हाइटेक कंट्रोल रूम का यूपी के उर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सिटी हलचल डेन गैलेक्सी के डायरेक्टर रोमी शिव ने उर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र को इस हाइटेक कंट्रोल रूम की एक-एक बारीकी बताईं, जिसके बाद उर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने खुद इस हाइटेक कंट्रोल रूम को कंट्रोल करके देखा।
उर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने औघड़नाथ मंदिर परिसर लगे आईपी कैमरों से एक-एक तस्वीर लाइव देखी और इसे देखकर वो बेहद गदगद नजर आए। उर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने टेबलेट पर मंदिर परिसर और कांवड मार्ग को लाइव देखा। कैमरों की क्वालिटी और टेक्नोलॉजी देखकर उन्होंने कहा कि इससे शानदार हाइटेक कंट्रोल रूम हो ही नहीं सकता। उर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने सबसे पहले औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया और उसके बाद हाईटेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। द मोबाइल फोन, टेबलेट और लेपटॉप पर कहीं से भी निगरानी कर सकते हैं योगी के मंत्री और अफसर: मेरठ के औघड़नाथ मंदिर पर बना ये हाइटेक कंट्रोल रूम खासियतों से भरा पड़ा है। सिटी हलचल डेन गैलेक्सी का ये हाइटेक कंट्रोल रूम इतना हाइटेक है कंट्रोल रूम पर आने की बजाय योगी के मंत्री और अफसर अपने मोबाइल फोन, टेबलेट और लेपटॉप पर एक्सिस करके कहीं से भी सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर में किया जा रहा जलाभिषेक और कांवड मार्ग की निगरानी कर सकते हैं। एक और बड़ी खासियत ये भी है कि इसमें आईपी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी क्वालिटी ऐसी है कि कई सौ मीटर दूर की तस्वीरों को भी जूम करके आसानी से देखा जा सकता है। 230 से ज्यादा आईपी कैमरों से ये हाइटेक कंट्रोल रूम लैस है।
द मील का पत्थर साबित हो रहा कंट्रोल रूम: सिटी हलचल और डेन गैलेक्सी ने कांवड यात्रा के लिए जहां एक तरफ बच्चा पार्क अपने ऑफिस पर हाइटेक कंट्रोल रूम बना रखा है तो वहीं शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर में अस्थाई हाइटेक कंट्रोल रूम बनाया है। उर्जा राज्यमंत्री ने जब इस हाइटेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया और उसके बाद जब इसकी खासियतें देखीं तो बेहद खुश नजर आए। बोले-सिटी हलचल डेन गैलेक्सी के निदेशक रोमी शिव का ये प्रयास काबिले तारीफ है, क्योंकि सारी सुविधाएं निशुल्क हैं। उन्होंने ये भी कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकताओं में ये हाइटेक कंट्रोल रूम मील का पत्थर साबित हो रहा है। टेक्नोलॉजी के इस युग में सिटी हलचल और डेन गैलेक्सी का ये हाईटेक कंट्रोल रूम एक बड़ा उदाहरण हैं और पुलिस प्रशासन को भी इससे बड़ी मदद मिल रही है।
