सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आगामी 29 और 30 जुलाई 2025 को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवानी, 200 और 400 मीटर में काजल, 400 मीटर में प्राची चौधरी, 1500 और 5000 मे सिमरन शर्मा, भाला फेंक में स्वाति प्रजापति, 20 किलोमीटर पैदल चाल में श्री रानी, 20 किलो मीटर पैदल चाल में तापसी का चयन किया गया। जबकि पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अशमीर आलम, 100 मीटर में अभिनव सैनी, 100 मीटर में रीतिक, 200 मीटर में विजय कश्यप, 200 मीटर में अजय कुमार, 200 मीटर में शिव दयाल, 400 मीटर में युगांक चौधरी, 800 और 1500 मीटर में प्रिंसपाल, 800 मीटर में विनय कुमार, 800 मीटर में अनिल कुमार, 1500 मीटर में विशाल, 1500 मीटर में आयुष कुमार, 5000 मीटर में अभिषेक कुमार, 5000 मीटर में शिवम् कुमार, 5000 मीटर में प्रिंस, 10,000 मीटर में आशीष कुमार, 10,000 मीटर में गोविंद, 10,000 मीटर में सुमित सैनी का चयन किया गया। गोला फेंक में उज्ज्वल, हैमर थ्रो में पॉपिन कुमार, ऊंची कूद में भविष्य, 400 मीटर बाधा दौड़ में वेदव्रत, 20 किलोमीटर पैदल चाल में अंकुर कश्यप का चयन किया। गया। इस दौरान संघ कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व मे चयन समिति सदस्य चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत, पोपिन कुमार, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
