मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। हर वर्ष की तरह इस बार भी शर्मा परिवार ने शिव मन्दिर की वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई। मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की और भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर संस्थापक स्वरू श्री विष्णुदत्त शर्मा की पत्नी पुष्पा शर्मा ने बताया कि वर्षों पहले आज ही के दिन उनके स्वरू पति ने खरखौदा स्थित रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर की स्थापना की थी। जिसके चलते प्रत्येक वर्ष मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस शुभ अवसर पर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की गई। इसके उपरांत विशेष पूजा अर्चना भी की गई जिसमें काफी श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस मौके पर अनुज शर्मा, राजविंदर शर्मा विशु शर्मा, अंजू शर्मा, संस्कार, वंशिका, कार्तिक, यशस्वी वैष्णवी कात्यान व गौतम आदि मौजूद रहे।
