सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। 83 उप्र वाहिनी एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक शिविर में तीसरे दिन नामित कैडेटो की प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कैडेटों का चयन किया गया। रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि इंटर कॉलेज में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक शिविर के तीसरे दिन ग्रुप कमाण्डर बिग्रेडियर नवीन राठी ने कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वाहिनियों से थल सैनिक कैम्प चयन हेतु प्रतिभागी कैडेटो को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता पर बल दिया। कैम्प कमाण्डेंट कर्नल एनएस मान ने आज इण्टर ग्रुप थल सैनिक कैम्प में नामित कैडेटो की मैप रीड़िग प्रतियोगिता ली। जिसमें चयनित कैडेट आगामी थल सैनिक कैम्प में प्रतिभाग करेगें। शिविर में 73 वाहिनी, मवाना के कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने इण्टर ग्रुप थल सैनिक कैम्प में नामित कैडेटो की फायरिंग प्रतियोगिता ली, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ कैडेटो का चयन किया गया। डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट ले.कर्नल तनय कोठियाल ने एनसीसी कैडेटो के अनुशसित तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने की सराहना की। 26 उप्र वाहिनी की ले.मुक्ता शर्मा एवं तृतीय अधिकारी गोनिका सैनी ने बालिका कैडेटो को थल सैनिक कैम्प में होने वाली प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के विषय में जानकरी दी। कैम्प एडजुटैण्ट मेजर गया प्रसाद ने एनसीसी कैडेटो को विभिन्न कैम्प की विषय में जानकारी प्रदान की। ले.आशीष यादव ने कैडेटों को साफ-सफाई के विषय एवं मौसमी बिगारियों की जानकारी देते हुये बचाव के उपाय भी बताये। हवलदार जसबीर सिंह ने कैडेटों को हथियारों के विषय में जानकारी दी। हवलदार गोविन्द थापा ने मैप तथा जी. पी.एस के विषय में जानकारी दी। इस दौरान ट्रेनिंग जे.सी.ओ.यू.बहादूर, सूबेदार विकास राणा, नछत्तर सिंह, विक्रम सिंह, हवलदार सोहन लाल, नरेन्द्र कुमार, गोविन्द थापा, जसबीर सिंह, धर्मराज तमांग आदि मौजूद रहे।
