मेरठ संवाददाता। यूबीएस ट्रेडिंग सेंटर में एकाउंट खुलावकर एक युवक से लाखों रूपए की रकम हड़प ली। एकाउंट से रकम न निकलने पर युवक के होश उड़ गए। पीडित ने एसपी क्राइम को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
शनिवार को एसपी क्राइम को दिए प्रार्थना पत्र के माध्यम से संजय कुमार अग्रवाल पुत्र स्व० पूरन लाल निवासी शिवाजी रोड थाना सिविल लाईन ने बताया कि यूबीएस ट्रेडिंग सेंटर में ट्रेडिंग 10 जून 2025 से शुरू की थी, जिसमे मेरे द्वारा 13 लाख की ट्रेडिंग की। जिसकी एवज में मैंने अपने एकाउंट से 10 लाख रूपए निकने के लिए आवेदन किया तो मुझे बोला गया की आपके एकाउंट से 10 लाख रूपए तभी निकल सकते है जब आप इस 10 लाख का 30 प्रतिशत एकाउंट में पर्सनल इनकम टैक्स जमा कर देंगे। पीड़ित के अनुसार रकम को इकठ्ठा करने का प्रयास किया तथा उधार लेकर इस रकम को भी अकाउंट नंबर में 2 बार में 30/06/2025 को जमा कर दिया। उसके उपरान्त पैसे जमा करने के बाद जब कंपनी की असिस्टेंट अदिति दास से बात की तो उसने कहा कि आपके द्धारा डाली गई 10 लाख विदाड्रॉल की पेमेंट को इनिटिएट कर दिया गया है, यह पैसे आपके अकाउंट में 24 घंटे के भीतर आपके अकाउंट में आ जायेगे। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब पेमेंट मेरे एकाउंट में नहीं आई, तब मैंने कंपनी की अस्सिटेंट अदिति दास द्वारा बनाए गए व्हाट्सप्प के माध्यम से चैट के द्वारा बात की तथा व्हाट्सप्प पर कॉल करके भी बात की। महिला अदिति दास से पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है मैंने आपके द्धारा बताये गए सारे नियमो का पालन भी कर दिया है टैक्स भी जमा कर दिया है तब उन्होंने मुझसे कहा की आप कस्टमर केयर पर बात कीजिये। कस्टमर केयर पर बात करने पर पता कि आपका एकाउंट (वीआईपी) एकाउंट नहीं है इसलिए आपको अभी कुछ समय प्रतीक्षा करनी होगी क्योकि पहले (वीआईपी एकाउंट) वालो की पेमेंट की जाएगी आपको अभी लाइन में रहना पड़ेगा। इसलिए ये पेमेंट अभी नहीं सकती है क्योकि (वीआईपी एकाउंट) करने के लिए आपको अपने एकाउंट में 30 लाख रूपए करने होंगे तभी आपका एकाउंट से यह विथड्रॉल अमाउंट 10 लाख जिसकी आपने रिक्वेस्ट डाली है तभी विद्रड्रॉल हो सकेंगे। पीडित के अनुसार कस्टमर केयर पर बार बार पूछने पर उन्होंने ये कहा की आपकी पेमेंट 6 महीने या 1 वर्ष भी लग सकता है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद एसपी क्राइम ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
