मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। ऊर्जा भवन परिसर में स्थित, विद्युत प्रशीक्षण संस्थान में, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के तत्वाधान में, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। योग गुरु दिलमणि थपलियाल की अगुवाई में डिस्कांम ख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी योगकियाऐं की। एमडी पॉवर ईशा दुहन ने 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामना देते हुये कहा कि योग हमारे मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने के लिये प्रेरित करता हैं। उन्होनें कहा कि योग हमारे जीवन के लिये महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा योग हमें शारीरिक एवं आत्मिक शांन्ति प्रदान करता है योग को हमें अपनी दिनचर्या मे अवश्य शामिल करना चाहिए। योग तनाव को दूर करता है और हमें ऊर्जावान बनाता है। योग और प्राणायाम का अभ्यास हमें तनावमुक्त जीवन जीने, स्वस्थ्य शरीर, स्वस्थ्य मन प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। इस अवसर पर योग गुरू दिलमणि थंपलियाल के मार्गदर्शन मे अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उत्साह के साथ योग कियाऐं की गईं। कार्यक्रम में आशु कालिया, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एन०के० मिश्र, निदेशक (तकनीकी), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), स्वतंत्र कुमार तोमर, निदेशक (वित्त) सहित ऊर्जा भवन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर एमडी पॉवर ईशा दुहन ने योग गुरू दिलमणि थपलियाल एवं आयोजनकर्ता टीम को सम्मानित किया। उन्होनें कहा आयोजनकर्ता आगे भी समय-समय पर ऐसे आयोजन कराते रहेगें। अन्त में अलका तोमर क्रीडा अधिकारी द्वारा प्रबन्ध निदेशक के आगमन पर, आभार व्यक्त किया और धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गुरमीत मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र-द्वितीय, मेरठ, उमेश चन्द सोहनकर अधीक्षण अभियन्ता (वर्कशॉप), आदर्श कौशल अधीक्षण अभियन्ता (भण्डार), हरि ओम अधिशासी अभियन्ता (मुख्यालय), सुनील कुमार अवर अभियन्ता (मुख्यालय), विजेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता (मुख्यालय), अरूण शर्मा प्रशासनिक अधिकारी, पंकज खन्ना लेखाकार आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
