कोड लव आइसक्रीम का ब्रांड मेरठ में खुला, डाउनटाउन गंगानगर में हुआ उद्घाटन
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्राकृतिक आइसक्रीम प्रेमियों के लिए खुशखबरी मेरठ के आइसक्रीम प्रेमी दंपत्ति मनु जैन और सुरभि जैन ने शहर में प्राकृतिक कोल्ड लव आइसक्रीम लाने का फैसला किया है, ताकि यहां के आइसक्रीम प्रेमियों को प्राकृतिक आइसक्रीम की अच्छाई का अनुभव मिल सके। कोड लव आइसक्रीम का उद्घाटन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन तनुज गुप्ता ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। बतादे कि कोड लव की आइसक्रीम यह दिल्ली स्थित ब्रांड है जो अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत हस्तनिर्मित है, 100 प्रतिशत प्राकृतिक है जिसका अर्थ यह है कि इसमें कोई कृत्रिम स्वाद या रंग नहीं मिलाया गया है, और यह 100 प्रतिशत ताजा है यानी इसमें कोई परिरक्षक का उपयोग नहीं किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर सभी आने-जाने वाले मेहमानों और मेरठवासियों को तरह-तरह की आइसक्रीम का स्वाद चखाया गया। निःशुल्क स्वाद परीक्षण में मेरठ की जनता ने कोड लव की आइसक्रीम और अन्य उत्पादों को बहुत सराहा। कोड लव में 14 तरह के आइसक्रीम फ्लेवर उपलब्ध हैं, जिसमें एक वीगन और दो शुगर फ्री के अलावा अन्य स्वादिष्ट आइसक्रीम फ्लेवर शामिल हैं। आइसक्रीम के अलावा यहां आइसक्रीम सैंडविच, मिनी बार, मिल्कशेक और कॉफी शेक भी उपलब्ध हैं। यह ब्रांड मेरठ के आइसक्रीम प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वाद से भी भरपूर है। विशेष रूप से वीगन और शुगर फ्री विकल्पों के साथ, यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है। अब घर बैठे ही स्विग्गी और जोमैटो का आर्डर करके। आइसक्रीम का स्वाद ले सकते हैं ।
