मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में 70 यूपी वाहिनी एनसीसी मेरठ के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी- 254 में मेंरठ ग्रप मुख्यालय की फुटबाल टीम का चयन किया। दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रातः एनसीसी कैडेटस् को पीटी एवं योगा का अभ्यास कराया गया।
पश्चात् सूबेदार जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व में हवलदार करन सिंह एवं हवलदार हरीश कुमार ने कैडेटस् कोे चार कम्पनी एल्फा, ब्रावो, चार्ली, डेल्टा में बॉटकर 5.56 एमएम इन्सास राईफल के खोलने व जोड़ने के बारे में विस्तारपूर्वक समझाते हुए कठिन अभ्यास कराया। सूबेदार विनोद कुमार के नेतृत्व में बीएचएम विनोद कुमार एवं सीएचएम जितेन्द्र कुमार ने कैडेटस् को कम्पास को प्रयोग करने का तरीका सिखाते हुए उसके हिस्से पुर्जों एवं कम्पास की सहायता से दिशाओं को ज्ञात करने के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। सूबेदार विद्यानन्द यादव के साथ सीएचएम जितेन्द्र कुमार, हवलदार कुलदीप सिंह एवं हवलदार सुभाष चन्द्र ने कैडेटस् को अलग अलग कक्षाओं के माध्यम से युद्व के समय अपने आप को दुश्मन से छुपाते हुए आड़ लेने का तरीका समझाते हुए आड़ लेने का अभ्यास कराया। अतिथि प्रवक्ता ऑनरेरी मेजर आर. पी. तोमर पूर्व प्रधानार्चाय डीएमजी इन्टर कॉलिज, डोरली, मेरठ ने कैडेटस् को प्रेरणादायक कर्नल व्यखयान दिया । मुज्जफरनगर और सहारनपुर से आऐ एनसीसी कैडेटस् के बीच फुटबाल मैच का आयोजन किया गया इस के माध्यम से मेेरठ ग्रुप मुख्यालय की फुटबाल टीम का चयन किया गया। ले. कुलदीप कुमार एवं ले. अहमद फईम ने कैडेटस् को ’एन सी सी संगठन’ के विषय में बताते हुए समस्त एनसीसी निदेशालयों के विषय में अवगत कराया। सायं 8 बजे के उपरान्त तृतीय अधिकारी सुषमा यादव ने छात्र एवं छात्रा कैडेटस् को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कराई। कैम्प कमानडेन्ट कर्नल पंकज मग्गो ने कैडेटस् को प्रशिक्षण पर विषेष ध्यान देने की बात कही।
शिविर में कैम्प एडजूटेन्ट ले. आशीष गौड, ले. अहमद फईम, ले. कुलदीप कुमार, प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार, प्रथम अधिकारी दीपक कुमार, तृतीय अधिकारी सुषमा यादव, तृतीय अधिकारी जूली सिंह, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, सुबेदार विद्यानन्द यादव, नायब सुबेदार अमित कुमार शर्मा, बीएचएम विनोद कुमार, सीएचएम जितेन्द्र कुमार, हवलदार करन सिंह, नरेश कुमार, श्रीकान्त, सुभाष चन्द्र, नायक अमर लाल हरदे शिविर के प्रधान सहायक कौशल गौड़, वरिष्ठ सहायक राकेश रोशन, सुरेश पाराशर, अमित शर्मा एवं वाहन चालक रामचन्द्र, लस्कर मूलचन्द, अशोक कुमार, श्रीमति प्रिया, एवं रानी आदि उपस्थित रहें।
