मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर समर्पण जन सेवा समिति मेरठ द्वारा 1100 लीटर मीठे जल का छबील लगा कर जून की तपती दुपहरी में राहगीरों को जल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक आलोक सिसोदिया द्वारा किया गया जिसमें स्थानीय पार्षद सुमित मिश्रा विशिष्ट अथिति उपस्थिति रहे। ई ब्लाक शिव मंदिर के निकट एक छबील लगाकर शरबत का वितरण किया गया 1100 लीटर मीठे जल का वितरण राहगीरों को किया गया। मुख्य अतिथि आलोक सिसोदिया ने समर्पण सेवा के सेवा भाव को सराहते हुए संपूर्ण टीम को बधाई दी और भविष्व में भी इसी प्रकार जन सेवा ,पशु सेवा, और पर्यावरण के कार्य करने में अपना पूर्ण सहयोग देते रहने का वादा किया। सेवा समिति की अध्यक्ष रोली गुप्ता, अमित गुप्ता ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र पहना कर भारत माता का चित्र भेट कर स्वागत किया । रोली गुप्ता व अमित गुप्ता ने कहा कि जून की तपती गर्मी में राहगीरों को थोड़ी सी राहत देने का छोटा सा प्रयास हम सब के सहयोग से किया गया सेवा कार्य आगे भी निरंतर किया जाता रहेगा। सेवा कार्य में सुष्मिता, ममता, आशा, शैली, रुचि,उर्वशी,प्रियंका,इंदू ,प्रज्ञा, वन्दना, जाग्रति ,रेखा,निशा, नीलू,रिचा,श्वेता, गुंजन,रंजनी,संजीव, संजय,सयंम,तुषार,सुनील,नरेश,सुरेश,मनोज, पंकज, विजय, नीरज, निशांत, अंश, वेदांश आदि का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
