मेरठ। अंसार फाउंडेशन द्वारा हर साल की तरह इस साल भी हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा में अच्छे प्राप्तांक लाने वाले होनहारों को स्टार हेरिटेज बैंकट हॉल हापुड़ रोड मेरठ में भव्य कार्यक्रम आयोजित करके 170 बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नायाब आलम संस्था के सचिव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जैनुस्सालिकीन सिद्दीकी शहर काजी मेरठ रहे और प्रोग्राम की सदारत हाजी रईसुद्दीन अध्यक्ष बुनकर एसोसिएशन मेरठ ने की । विशिष्ट अतिथि हाजी रफीक विधायक मेरठ शहर, मौ अल्ताफ ,जावेद इकबाल पूर्व ब्रिगेडियर, मुईनुद्दीन अंसारी, समाजसेवी, शफीक अहमद दीनुलहुदा, शमा इकबाल, उवैस अंसारी रहे। फिजिक्स वाला विद्यापीठ, मेरठ के सेंट्रल हेड डॉ. अतुल सिंघल ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सपनों को साकार करें अगर अपने लक्ष्य को पाना है तो स्वयं को पैशनेट बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जल्दी तैयारी शुरू करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। सही समय पर लिया गया निर्णय और उचित मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना पड़ता है। नियमित अभ्यास, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचा सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत में एक क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें 30 सही उत्तर देने वाले स्टूडेंट्स को अलग से गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया और भविष्य को संवारने से सम्बन्धित काउंसलिंग सैशन भी चलाया गया ताकि बच्चों का मार्गदर्शन किया जा सके। इस सेशन को काउंसलर मुशीर अहमद , समीर अहमद एडवोकेट आरिश सर और डॉ ताबिश फरीद ने अच्छे ढंग से संचालित किया। हाफिज अमीरुद्दीन ने अंसार फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस बार छम्म्ज् क्वालिफाई करने वाली एक छात्रा अदीकघ अंसारी को विशेष रूप गिफ्ट आदि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक साजिद अनवर ने सभी अभिभावकों, अतिथियों, आगंतुकों, प्रायोजक तिबरा कलैक्शन, स्टार हेरिटेज बैंकट हॉल वैन्यू के मालिकान, बिरादरी , फाउंडेशन के जिम्मेदारान, आयोजक टीम आदि सभी का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुनीर अहमद, इरशाद अहमद, बाकिर एडवोकेट, शाहबाज आलम, डॉ मुहम्मद शाहिद, हाजी जुल्फिकार, इनामुद्दीन, अहसन शबीह, साकघ्बि बिन इदरीस, हाफिज अमीरुद्दीन, सी ए मुहम्मद नवेद, अनीस अहमद, नईम अहमद, हाजी महमूद, तनसीर अहमद, अनस अहमद आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर अयाज अहमद एडवोकेट, मौ अकरम, फजल करीम, रियासत अली एडवोकेट, उवेस तिबरे, फरहा मैम, अबरार अहमद, रिजवान अहमद पार्षदनआदि उपस्थित रहे।
