बिजनौर (आरिफ जैदी) अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा नगर स्थित सातों इमली पंचवटी गार्डन में पत्रकारिता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी विवेक कर्णवाल एवं विनोद शर्मा, अनिल शर्मा ने माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित किये तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पत्रकारों से एकजुटता बनाये रखने तथा पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही, खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी तथा कार्यक्रम को सराहा, किसान यूनियन नेता वीरेंद्र सिंह ने भी पत्रकारों को समाज का आईना बताया। डॉ सत्येंद्र शर्मा ने पत्रकारों को एकजुट रहने तथा इस तरह के कार्यक्रम करते रहने की सलाह दी। शिक्षक सुरेंद्र मलिक ने कार्यक्रम के आयोजकों की पीठ थपथपाई। कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने पत्रकारों से समाचार की हेडलाइन पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं शाल उढ़ाकर तथा पत्रकारों को पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आधार शिला स्कूल प्रबंधक, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल ने की तथा संचालन समाजसेवी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने किया। पत्रकारिता दिवस पर डॉ मुनीर खालिद, हाजी अफजल कुरेशी, एनके शर्मा, डॉ मिश्रा आदि ने पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजक तथा पत्रकारों को बधाई दी। समारोह में चांदपुर के वरिष्ठ पत्रकार अफजल कुरैशी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वरिष्ठ पत्रकार आरिफ जैदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज डिजिटल का दौर है। अब हर खबर चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। यही वजह है कि अब हर खबर की तह तक जाने के लिए पत्रकार को आसानी हो जाती है। इस समारोह में सच के सिपाहियों और गणमान्य को शॉल ओढ़ा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पत्रकार निकेश भटनागर, डॉ 0विशाल अहमद, मोहम्मद इकराम, फरीद अहमद अंसारी, उस्मान जैदी आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही नगीना, नजीबाद, बिजनौर के पत्रकारों का भव्य स्वागत के साथ सम्मानित किया।
