मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान का पुणे स्थित देश के शीर्ष एंटरप्रोन्योर स्कूल ’’एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल’’ के साथ ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’ हो गया। इस शैक्षणिक अनुबन्ध के तहत दोनो संस्थान मिलकर देश के ग्रेजुऐटस युवाओ को पुणे एवं लन्दन में 11 माह का ’’वैश्विक एक्सप्रोजर एवं प्रशिक्षण’’ देकर भविष्य के ’’बिजनेस लीडर एंटरप्रोन्योर’’ तैयार करेगे। इस आशय की जानकारी आज दोनो देशो के बीच हुए ’’एमओयू’’ के एक दूसरे के साथ ’’एक्सचेंज’’ करने के बाद संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के तिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने दी श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डॉ.सी.वी. रमन सभागार में विश्वविद्यालय एवं एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल की बीच हुए इस ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’ के लिए आयोजित ’’एमओयू सेरेमनी’’ का शुभारम्भ अध्यक्ष सुधीर गिरि, एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल के सीईओ प्रो. भूपेश गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति, डॉ. राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस. अरोडा, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल पुणे के बीच हुए शैक्षणिक करार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे ने संयुक्त रूप से बताया कि एंट्रोलाजी बिजनेस स्कूल पुणे जोकि ’’लंदन स्कूल आफ बिजनेस एण्ड फाईनेन्स’’ यू0के0 की एकेडमिक सहयोगी संस्था है, एवं यह नये युवाओ को प्रशिक्षित कर देश एवं दुनिया को ’’वैश्विक बिजनेस लीडरध्एंटरप्रोन्योर’’ उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर समूह सलाहकार प्रो आर.एस. शर्मा, लीगल डायरेक्टर देव प्रताप सिंह, लक्ष्मनन ए.आर, डॉ’. एल.एस. रावत, सीएफओ विकास भाटिया, डॉ मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, मारूफ चौधरी, तनुज कम्बोज, अरूण गोस्वामी, शुभम चौधरी, अरविन्द, नीरज, संजीव, शीलभद्र, रवि यादव, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।
