मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सनातन संस्कृति में पवित्र श्रावण मास में शिव पूजा और रुद्राभिषेक पूजा का अत्यधिक महत्व है। इस सन्दर्भ में सिटीजन वॉयस ग्रुप के द्वारा रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन वैश्य अनाथालय आश्रम के प्रांगण में स्थित मंदिर में किया गया। विधि-विधान से आयोजित रुद्राभिषेक पूजा में सिटीजन वॉइस के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक के साथ पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. आर.के.भटनागर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, वैश्य रामानुज अनाथालय आश्रम के सचिव हर्षवर्धन बिट्टन राजवंशी, मुक्तक सम्राट वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर चंद्र गम्भीर, पूर्व सुचना अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा, शिक्षाविद् पूनम शर्मा, मीरा शर्मा, मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल, गौरव यादव, शूटिंग खिलाड़ी आदित्य शर्मा, कवि राजीव शर्मा राजा, दीपक शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, उमाशंकर खटीक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंडित नरेश झा ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजा सम्पन्न कराईं। पूजा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भगवान शिव की आराधना की और विश्व शांति, मानव कल्याण की प्रार्थना करते हुए भारत और समस्त भारतवासियों के लिए मंगलकामना की।
