मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के पत्रांक के द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न बोर्डो से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों एवं 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को दिनांक 12 जून, 2025 को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए।
राज्य स्तर पर जनपद मेरठ के उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की परीक्षा में कक्षा 10 उत्तीर्ण छात्रा वैष्णवी सिंघल, ए.एस. इण्टर कालिज, मवाना, मेरठ केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के कक्षा 12 के छात्र करन पिलानिया, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, सर्कुलर रोड, मेरठ, सानिध्य कुमार, ट्रांसलेम एकेडमी इण्टरनेशनल स्कूल, मवाना रोड, मेरठ को राज्य स्तर पर एक लाख प्रति विद्यार्थी कोषागार के माध्यम से विद्यार्थी के बैंक खाते में, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत जनपद मेरठ के 3 एकल स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को कोषागार के माध्यम पिचहत्तर हजार रूपये प्रति खिलाड़ी, टीम द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त 01 खिलाड़ी को पैंतीस हजार रूपये प्रति खिलाड़ी कोषागार के माध्यम से विद्यार्थी के बैंक खाते में, प्रशस्ति पत्र देकर माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया किया गया। विकास भवन सभागार में उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में जनपद स्तर पर चयनित मेधावी छात्र-छात्राओ एवं 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में रजत एवं कांस्य पदक विजेता छात्र-छात्राओ को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। राज्यमंत्री, सोमेन्द्र तोमर, विधायकअमित अग्रवाल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, जिलाधिकारी डा.वी.के. सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रथम मण्डल, मेरठ ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के 09, इण्टरमीडिएट के 10 मेधावी विद्यार्थियों को इक्कीस हजार प्रति विद्यार्थी कोषागार के माध्यम से विद्यार्थी के बैंक खाते में, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में 5 एकल रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को पचास हजार प्रति खिलाड़ी, 03 रजत पदक विजेता टीम के खिलाड़ियों को पच्चीस हजार रूपये प्रति खिलाड़ी, 06 एकल कास्य पदक खिलाड़ियों को रु० तीस हजार प्रति खिलाड़ी कोषागार के माध्यम से संबंधित छात्र-छात्रा खिलाड़ी के बैंक खाते में एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवित्रा, प्रवक्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री, सोमेन्द्र तोमर, मा० विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, जिलाधिकारी डा.वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रथम मण्डल, मेरठ ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजेश कुमार, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, पारूल वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मेरठ, प्रशान्त चौधरी, उप प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालिज, मेरठ, लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
