लोनी संवाददाता। अशोक विहार 11ध्33 बिजली घर के अधिकारी अवर अभियंता उपेंद्र कुमार यादव एसडीओ सुनील कुमार गौतम एक व्यक्ति जिसका नाम वसीम है उसको 11000 की लाइन पर चढ़ाकर कार्य करवाया जा रहा है वसीम से जानकारी लेने के बाद पता चला वसीम कोई लाइनमैन नहीं एक पेट्रोल मैन है जिसका कार्य लाइन का फाल्ट ढूंढ कर लाइनमैन को बताना है।
इससे आगे का काम लाइनमैन का है अब विभागीय अधिकारी एक पेट्रोल मैंने को 11000 के लाइन पर चढ़ा कर जो कार्य करवा रहे हैं। पूर्वी मुस्तफाबाद सरकारी स्कूल के पास अगर कल इसके साथ कोई भी हादसा होता है उसका जिम्मेदार विभाग होगा या विभाग में बैठे अधिकारी जो चंद पैसे कमाने के लिए दूसरे की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । आज तक अशोक विहार बिजली घर में यह नहीं जानकारी मिल पाई इस बिजली घर में कितने लाइनमैन है हर बार एक ही नाम सामने आ रहा है । इरफान लाइनमैन का क्या एक लाइनमैन पूरे बिजली घर की व्यवस्था संभाल सकता है तीन व्यक्तियों का काम एक व्यक्ति से क्यों लिया जा रहा है दो व्यक्ति की सैलरी कहां है अधिकारी खा रहे हैं या फैब्रिक कंपनी में कोई घोटाला है ।
