मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। नवरात्र के अवसर पर माता रानी के जयकारों से समस्त आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा। आईआईएमटी परिसर में आयोजित माता की चौकी में आईआईएमटी समूह प्रबंधन, अधिकारियों, कर्मियों सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईआईएमटी परिसर में आयोजित माता की चौकी विधिवत शुभारंभ आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता और श्रीमती सौरभ गुप्ता ने किया। विधि विधान से मां का पूजन करने के बाद कीर्तन शुरू हुआ। भजन गायकों ने आज मेरी मां ने आना है सारे जय माता दी बोलो, आदि भजनों का गुणगान किया।
माता के भजनों ने संपूर्ण आईआईएमटी परिसर को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। माता रानी को नमन करने आये आईआईएमटी समूह प्रबंधन, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने माता रानी के जयकारे लगाकर अपनी भक्ति को प्रदर्शित किया। माता की चौकी के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
