मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सरधना महावीर आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा अंसल कोर्टयार्ड सोसाइटी , मोदीपुरम में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया । निःशुल्क जाँच शिविर में शुगर , बीपी इत्यादि की जाँच नि‘शुल्क की गयी। कैम्प का आयोजन महावीर हॉस्पिटल , पोहल्ली मेरठ की वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ साक्षी बख्शी एवं वरिष्ठ पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ अमित अधाना और डॉ मिनी राठी द्वारा किया गया । कैम्प में उपस्थित सभी मरिजो को डॉ साक्षी बख्शी ने कैंसर , मुटापा , आदि जीवनशैली से जुड़ी हुई अनेक बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेद को अपनाने की सलाह दी । इसके साथ ही सभी लोगों को एवं डाइट प्लान दिया । लगभग 75 से अधिक लोगो ने नि शुल्क परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां प्राप्त कर इस कैम्प का लाभ उठाया । डॉ अमित अधाना ने कैम्प में अनेक दर्द से पीड़ित रोगियों के लिए निशुल्क स्वर्ण सालका अग्नि कर्म भी कराया गया जिससे उन्हें दर्द से राहत मिली । कॉलेज की वाईस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने बताया कि महावीर हॉस्पिटल द्वारा निरंतर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिससे समाज को स्वास्थ एव निरोगी बना सके और आयुर्वेद के प्रति सभी समाज के वर्ग को जागरूक किया जा सके ।
