मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ द्वारा आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के आठवे दिन प्रातः कैडेटस् को पी टी एवं योगा का अभ्यास कराया गया । इसके पश्चात् 24 राजपूत रेजिमेंट की तरफ से कैडेटो के समक्ष एलडीएम बकंर बस्टिगं का प्रर्दशन किया। मेरठ समूह मुख्यालय एनसीसी के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी ने शिविर का निरीक्षण किया। कैम्प कमानडेन्ट कर्नल पंकज मग्गो ने ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर नवीन राठी का स्वागत किया। शिविर में कैडेटस् द्वारा कमान्डर ब्रगेडियर नवीन राठी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कमान्डर ब्रगेडियर नवीन राठी ने शिविर में कैडेटस् की फायरिंग, कैडेटस् द्वारा तैयार आईडिया एवम इनोवेशन के मॉडल, कैडेटस् की क्लास, कैडेटस् द्वारा ड्रोन उडाने का प्रर्दशन व अन्त में कैडेटस् के कुक हाउस का निरिक्षण किया और कैडेटस् के साथ दोपहर का भोजन किया। अतिथि प्रवक्ता अग्निशमन विभाग मेरठ सेे अग्नि सुरक्षा अधिकारी बालिस्टर बाबू, आरक्षी साजिद अहमद, सन्दीप कुमार, ने कैडेट्स को आग लगने के कारणों एवं उससे बचाव के तरीकों का प्रदर्शन कर विस्तार पूर्वक समझाया। इसके पश्चात् ले कुलदीप कुमार ने अनुशासन और आदर्श नागरिक के कर्तव्यों से अवगत कराते हुये एक आदर्श नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। सायंकालीन सत्र में कैडेटस् को बास्केटबाल एवं रस्साकसीं की प्रतियोगीता कराई गई।
सायं 8 बजे के उपरान्त प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार एवंम तृतीय अधिकारी जूली सिंह ने छात्र एवं छात्रा कैडेटस् को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कराई। शिविर में कैम्प एडजूटेन्ट ले. आशीष गौड, ले. अहमद फईम, ले. कुलदीप कुमार, प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार, प्रर्थम अधिकारी दीपक कुमार, तृतीय अधिकारी सुषमा यादव, तृतीय अधिकारी जूली सिंह, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, सुबेदार विद्यानन्द यादव, नायब सुबेदार अमित कुमार शर्मा, नायब सूबेदार पंकज शर्मा, लस्कर मूलचन्द, अशोक कुमार, प्रिया, एवं रानी उपस्थित रहें।
