सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ जोन की 28वीं अर्न्तजनपदीय पुलिस जूडो, वुशू, ताइक्वांडों, कराटे एवं पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी गाजियाबाद, सहारनपुर व मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। ताईक्वांडो पुरूष शील्ड पर गाजियाबाद व महिला शील्ड पर गौतमबुद्धनगर की टीम ने अपना कब्जा जमा लिया। स्थानीय डा.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित वुशू प्रतियोगिता के पुरुष स्पर्धा के 50-55 किग्रा भार वर्ग में अतुल गाजियाबाद ने प्रथम, विशांत राणा मेरठ ने द्वितीय, 55-60 किग्रा भार वर्ग में अंकित त्यागी गाजियाबाद ने प्रथम, 60-65 किग्रा भार वर्ग में विशाल हापुड़ ने प्रथम, विशाल चौहान मेरठ ने द्वितीय, पुरुष 65-70 किग्रा भार वर्ग में हेमन्त कुमार बागपत ने प्रथम, गौतम गाजियाबाद ने द्वितीय, पुरुष 70-75 किग्रा भार वर्ग में प्रविन्द्र मुजफरनगर ने प्रथम, विनित गाजियाबाद ने द्वितीय, सागर गौतमबुद्धनगर ने तृतीय, पुरुष 75-80 किग्रा भार वर्ग में रविकान्त गाजियाबाद ने प्रथम, अक्षय कुमार हापुड़ ने द्वितीय, वेद कुमार बागपत ने तृतीय, 80-85 किग्रा भार वर्ग में दीपक गाजियाबाद ने प्रथम, अनुज बुलन्दशहर ने द्वितीय, 85-90 किग्रा भार वर्ग में सोहनलाल मेरठ ने प्रथम, राहुल बुलन्दशहर ने द्वितीय, 90-95 किग्रा भार वर्ग में नवीन गाजियाबाद ने प्रथम, निशांत सहारनपुर ने द्वितीय, 95-110 किग्रा भार वर्ग में सुनील डागर मेरठ ने प्रथम, आयुष तोमर सहारनपुर ने द्वितीय, प्रतीक गाजियाबाद ने तृतीय, 110 किग्रा से अधिक भार वर्ग में मनोज मेरठ ने प्रथम, सचिन पंवार गौतमबुद्धनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिला 45-50 किग्रा भार वर्ग में शीतल सहारनपुर ने प्रथम, मीना चौधरी मेरठ ने द्वितीय, 50-55 किग्रा भार वर्ग में वर्षा सहारनपुर ने प्रथम, महिला 55-60 किग्रा भार वर्ग में सीमा मलिक गाजियाबाद ने प्रथम, विजया लक्ष्मी बागपत ने द्वितीय, 60-65 किग्रा भार वर्ग में संतोष संधू बुलन्दशहर ने प्रथम, संध्या मु.नगर ने द्वितीय, 65-70 किग्रा भार वर्ग में शालू गौतमबुद्ध नगर ने प्रथम, कविता बुलन्दशहर ने द्वितीय, 70-75 किग्रा भार वर्ग में ज्योति मु.नगर ने प्रथम, मिंकल गाजियाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता पुरूष 68 किग्रा भार वर्ग में प्रदीप चौहान सहारनपुर ने प्रथम, 74 किग्रा में सेठपाल गाजियाबाद ने प्रथम, सचिन मलिक मेरठ ने द्वितीय, सुमित कुमार बुलन्दशहर ने तृतीय, 80 किग्रा भार वर्ग में जशपाल गाजियाबाद प्रथम, सचिन सहारनपुर द्वितीय, मनोज बुलन्दशहर ने तृतीय, 87 किग्रा भार वर्ग में मंदीप मुजफरनगर ने प्रथम, 87 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रोहित कुमार गाजियाबाद ने प्रथम, मोहित कुमार सहारनपुर ने द्वितीय, सुरजीत धामा बुलन्दशहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला -49 किग्रा भार वर्ग में रूबी कर्णवाल गौतमबुद्धनगर ने प्रथम, 57 किग्रा भार वर्ग में श्वेता मुजफरनगर ने प्रथम, आंचल मेरठ ने द्वितीय, 62 किग्रा भार वर्ग में मीना देवी मेरठ ने प्रथम, साक्षी गौतमबुद्धनगर ने द्वितीय, महिला -67 किग्रा भार वर्ग में कविता देवी बुलन्दशहर ने प्रथम, ज्योति चौधरी मु.नगर ने द्वितीय, महिला -73 किग्रा भार वर्ग में दीपिका गौतमबुद्ध नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर, अर्न्तराष्ट्रीय रेफरी जूडो दीपक गुप्ता, नेशनल वुशू कोच सोनवीर सिंह, नेशनल रेफरी ताइक्वाण्डो श्रीमति प्रियंका चौहान, सचिव/कोच जिला पेंचक सिलाट संघ पंकज कुमार, सचिव/कोच जिला कराटे संघ नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे।
