इस दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन स्ट्रीम के छात्र, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश पांडे ने छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ दी। इस अवसर पर एनआईईटी मैनेजमेंट से एनआईईटी की चेयरपर्सन डॉ सरोजिनी अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.ओ.पी.अग्रवाल, एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नीमा अग्रवाल, सभी डायरेक्टर, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, विद्यार्थियों के माता-पिता तथा संबंधी आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा के 2024 के स्नातक बैच में 1290 स्नातक और 428 स्नातकोत्तर द्यार्थियों सहित सहित कुल 1,718 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई इस समारोह में 500 से अधिक छात्रों के साथ-साथ उनके परिवारीजन, संकाय सदस्य, पूर्व छात्र और आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। यह अवसर अकादमिक उत्कृष्टता, उद्योग की तत्परता और अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एनआईईटी की अटूट प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतिबिंब है। प्रो. (डॉ.) जयप्रकाश पांडेय, कुलपति, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ ने समारोह को संबोधित करते हुए छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा दीक्षांत समारोह किसी डिग्री का अंत नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और संभावनाओं से भरी एक नई यात्रा की शुरुआत है। आप सभी हमारे देश के भावी नेतृत्वकर्ता और नवाचारकर्ता हैं। निरंतर सीखते रहें, अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखें और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। मैं एनआईईटी को ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए बधाई देता हूँ। संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा शिक्षा एक बेहतर भविष्य की आधारशिला है। हमारे विद्यार्थी इस परिसर से केवल उपाधियाँ ही नहीं, बल्कि मूल्य, संस्कार और उद्देश्य लेकर आगे बढ़ते हैं। मैं सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देती हूँ। प्रबंध निदेशक ओ.पी. अग्रवाल ने कहा यह क्षण हर विद्यार्थी और उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व का है। साथ ही यह इस बात की याद भी दिलाता है कि सीखना कभी नहीं रुकता। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी जीवन भर सीखते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते रहेंगे। एनआईईटीके निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे ने कहा छात्र समाज में इन्नोवेशन की संस्कृति और उच्चतम नैतिक मानकों को स्थापितकरेंगे और राष्ट्र के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे। एनआईईटी के रजिस्ट्रार डॉ. के.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि और भाग लेने वाले छात्रों के बारे तथा दीक्षांत समारोह से जुड़ी अन्य जानकारियाँ साझा कीं।
