मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरठ चैप्टर में नया कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है। वर्तमान चेयरमैन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया। आगामी सत्र के लिए अंकित सिंघल, निदेशक एसजी लैटिक्स प्रा0लि0, को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नये सत्र के लिए तनुज गुप्ता – न्यूटेक इंडस्ट्रीज को डिविजनल चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अंकित सिंघल, निदेशक एसजी लैटिक्स प्रा0लि0, को चेयरमैन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, गौरव जैन, के.आर. इंडस्ट्रीज को सचिव इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मनु रस्तोगी, कृष्णाकैप बॉक्स प्रा0 लि0को कोषाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विभोर अग्रवाल, मल्टीमैक्स इंजिनियरीग वर्क्स ,को उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन , राजीव अग्रवाल, आर.एस. पैकेज इंडस्ट्रीज को उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मनोनीत किया गया। विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ को और मजबूत किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ का नेतृत्व अब प्राची प्रेमी (प्राची फूड्स) करेंगी, और सृष्टि गुप्ता इस प्रकोष्ठ की सह-अध्यक्ष एवं सचिव होंगी। युवा प्रकोष्ठ की कमान इशु बंसल (लोहिया सर्किट्स) को सौंपी गई है, निशित सिंघल (पसवारा पेपर) सचिव युवा प्रकोष्ठ और स्पर्श मित्तल (अरविन्द प्रकाशन), कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रहेगें।
