मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। दयावती मोदी अकादमी (प्राइमरी विंग) में ग्रांड पेरेंट्स डे के उपलक्ष में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। सर्वप्रथम विद्घ्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने मुख्य अतिथि विक्रांत ढाका (प्रेसिडेंट ऑफ वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स) टाइगर स्पोर्टस अकादमी एवं अन्तर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रियम गर्ग (भूतपूर्व डी.एम.ए.विद्यार्थी) दोनों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान गाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं शांति व सद्भावना के प्रतीक कबूतर उड़ा कर एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात चारों सदनों के विद्यार्थियों द्वारा मार्च- पास्ट की गई। इस अवसर पर कक्षा एक से छह तक के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया ।
इस कार्यक्रम में विघ्द्यार्थियों ने भांगड़ा , ड्रिल , आदिवासी रेस, बर्थडे पार्टी रेस एवं नन्हे मुन्ने विघ्द्यार्थियों ने डम्बल प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गान, रस्सी कूद, योगा के साथ-साथ स्केटिंग के अद्भुत करतब प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेशन विद्यार्थियों ने सभी कार्यक्रम में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। कक्षा तीन की हर्डल रेस में अद्विक व आरुष ने ,कक्षा चार की 100 मीटर की शटल रेस में अनिरुद्ध और वेदिका ने , कक्षा पाँच की 100 मीटर रेस में इशिता और कबीर ने , कक्षा छह की 200 मीटर रेस में नक्श व नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा इन रेसों के प्रत्येक वर्ग के विजयी विघ्द्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल द्वारा विघार्थियों के दादा-दादी को आमंत्रित किया गया तथा उन्होंने इस अवसर पर अनेक गतिविधियों एवं दौड़ में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए और सभी ग्रांड पेरेंट्स बहुत खुश हुए। विद्घ्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ- साथ इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है और विद्यालय ऐसे अनेक कार्यक्रम समय – समय पर आयोजित कराता है जिससे बच्चे भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती प्रीता अब्बी ने अपने सम्बोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होना अनिवार्य है । उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारी लगन और हमारा सही निर्णय ही हमको सफल बनाता है। साथ ही सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देकर मुख्य अतिथि श्रीमान विक्रांत ढाका एवं अन्तर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीमान प्रियम गर्ग विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं समस्त अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका प्रीता अब्बी, प्रमोद अहलावत, निशा एवं विघ्द्यालय के समस्त शिक्षकगण का विशेष सहयोग रहा।
