मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। । इस्माईल कालिज की प्राचार्य प्रो.अनीता राठी के निर्देशन में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘डिकोडिंग द टेक्स्ट टूल्स एंड टेक्निक्स इन लिटरेरी रिसर्च’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण द्वारा किया गया। कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुरेखा अहलावत, एम एम एच कॉलेज गाजियाबाद, ने छात्राओं को साहित्यिक शोध में कुछ विशिष्ट उपकरणों और तकनीकों का उपयोग जैसे अभिलेखीय शोध, साहित्य समीक्षा, प्रवचन विश्लेषण, और गुणात्मक शोध विधियां के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने साहित्यिक शोध के लिए उपकरणरू साहित्यिक कार्यों, साहित्यिक सिद्धांत, साहित्यिक आलोचना, सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर,मात्रात्मक विश्लेषण के लिए सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर , गुणात्मक विश्लेषण के लिए पाठ विश्लेषण सॉफ्टवेयर, निष्कर्ष और व्याख्या, समीक्षा और संचार, पुनरावृत्ति आदि के बारे में विस्तार से समझाया। दूसरा सत्र इंटरएक्टिव रहा जिसमें छात्राओं ने विषय से संबंधित विषयों पर मुख्य वक्ता के साथ विचार विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. स्वर्णा, प्रभारी एवं डॉक्टर मीनू शर्मा, महिमा ठाकुर, प्रवक्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
