मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिला न्यायाधीश संजीव पांडे, जिलाधिकारी डा. वी.के.सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा द्वारा जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा महिला बैरक, चिकित्सा कक्ष, पाकशाला, पुरूष बैरक आदि का निरीक्षण कर जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बैरक में उन्होने कैदियो से वार्ता कर उनसे खान-पान, स्वास्थ्य, पैरवी हेतु वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी डॉ. वी.के.गुप्ता ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, दवाई, पेशी आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की व संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का स्टाफ, संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
