मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ के बीएड विभाग द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के दिशा निर्देशन में श्री साईं सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट वृद्धजन आश्रम दादा दादी निवास गंगानगर मेरठ में छात्राओं एवं बीएड विभाग की शिक्षिकाओं द्वारा भ्रमण किया गया । बीएड विभाग की विभागअध्यक्ष डॉ अनुपमा सिंह ने छात्राओं को बताया
सामुदायिक सेवा कार्यक्रम छात्रों को सामुदायिक विकास और सेवा गतिविधियों में शामिल करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक विकास के लिए अनुभव को लागू करने में मदद करते हैं। वृद्ध जन आश्रम दादा-दादी निवास की संचालिका नम्रता ने सभी का स्वागत किया । छात्राओं से बातचीत के दौरान सेवा भावना के लिए प्रेरित किया की अगर नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी को साथ लेकर सेवा भावना से चले तो जीवन के अंतिम पड़ाव में दादा-दादी या नाना नानी को एकाकी जीवन ना बिताना पड़े । कार्यक्रम का संयोजन डॉ शुभम त्यागी द्वारा किया गया । बीएड विभाग की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही जिसमें डॉ सीमा गुप्ता डॉ अनुजा अग्रवाल डॉ सीमा अग्रवाल डॉ आरती शर्मा डॉ मीनाक्षी जैन डॉ शिवानी त्यागी आदि । इस मौके पर साक्षी अहलावत , स्वाति गौतम सुंदरियाल , शालनी , सिया , शिवानी , संध्या , आकांक्षा, सादिया,रीना, दानिया , अलीना, खुशबू,आयुषी तनु ,निकिता ,प्रिया उपस्थित रही।
