मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यालय ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक उत्कृष्ट आयोजन किया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कवलजीत सिंह और नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर अदिति चंद्रा ने छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम, वायु प्रदूषण को कम करने के उपाय पर चर्चा और पर्यावरण संरक्षण पर वार्ता-प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चैयरमेन कंवलजीत सिंह ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर उत्साहित किया गया और उन्हें सावधानियों के साथ पर्यावरण के प्रति सहयोग करने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपील की। छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टर्स और विभिन्न चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रस्तुत किया और समाज को उत्साहित किया कि वे भी अपने योगदान से पर्यावरण को संरक्षित रखें।
