मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा.वी.के. सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। किसान दिवस में किसानों को विगत माह में आई कुल शिकायतों की परिपालन आख्या पढ़कर सुनाई गयीं, कुछ शिकायतों का गुणवत्तापरक समाधान न होने पर तथा पूर्ण संतुष्टि ना प्रदान करने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें पुनः विभागों को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि प्रत्येक दशा में किसान की बात को मौके पर सुनकर उसका समाधान किया जाए और गुणवत्तापरक आख्या भेजी जाए। किसानों द्वारा मुख्यतः बिजली विभाग, सिंचाई विभाग और गन्ना विभाग से संबंधित शिकायतें की गई। जुलाई माह के किसान दिवस में कुल 26 शिकायत प्राप्त हुई जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है
