मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुनील भराला द्वारा की गई मांग पर अमल करते हुए, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ मार्गों पर मांस की दुकानों को बंद करने का सराहनीय निर्णय लिया है। विशेष रूप से बागपत जनपद में स्थित प्राचीन शिव मंदिरों जैसे कि श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, बालियाननाथ मंदिर, काठा शिवधाम, और अन्य पौराणिक स्थलो पर हर साल सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर हरिद्वार, गौमुख, ऋषिकेश, काशी आदि तीर्थों से पैदल यात्रा कर शिवलिंगों पर जलाभिषेक करने आते हैं। इन मार्गों पर स्वच्छता, शांति और धार्मिक गरिमा बनाए रखने हेतु मांस की दुकानों को बंद करने की लंबे समय से जनमांग थी। प. सुनील भराला ने इस वर्ष मुख्यमंत्री योगी से इस संदर्भ में विशेष आग्रह किया था, जिसे उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए त्वरित रूप से स्वीकार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय पर पं. सुनील भराला ने कहा जताया। उन्होंने कहा कि बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों गांवों से जो शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने क्षेत्रीय मंदिरों में जल चढ़ाते हैं, उनके मार्ग में धार्मिक शुद्धता बनी रहना आवश्यक है। यह निर्णय करोड़ों कांवड़ियों की आस्था की रक्षा करता है। यह निर्णय न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना का सम्मान है, बल्कि समाज में सौहार्द और शांति को भी बढ़ावा देने वाला कदम है।
