मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कांवड यात्रा तैयारी के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह व एसएसपी विपिन ताडा द्वारा कांवड मार्ग का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने नानू पुल, सरधना पुल, रार्धना, पुरा महादेव मंदिर कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कांवड मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, रेलिंग, बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था, सडक मरम्मत, शौचालय, खंभों को पॉलिथीन से कवर कराने, रूट डायवर्जन प्लॉन, संवेदनशील स्थानो का चिन्हांकन आदि व्यवस्थाओ के संबंध में स्थलीय जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए गए समय सीमा अंतर्गत कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा नहर पटरी एवं पुरा महादेव के लिए जाने वाले कावड़ मार्गों पर साफ सफाई, रोड मरम्मत ,विद्युत व्यवस्था ,सुरक्षा आदि कार्यो में समग्रता से करवाई करते हुए तेजी लाई जाएं। इस अवसर पर सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को लेकर अभी से तैयारियों की रूपरेखा को जल्द पूरा करने की कवायद में जुट गए है।
