मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रघुनाथ गर्ल्स पी. जी. कॉलेज मेरठ, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में तथा मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो नीलम सिंह के निर्देशन में आयोजित वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स के समापन पर डॉ अनीता मोराल, एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, मेरठ कॉलेज मेरठ, तथा कुव चिंकी उपाध्याय, असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग ने आशावाद और उसके लाभों और इससे इससे जुड़ी चुनौतियों के विषय में बताया। आशावाद को सकारात्मक सोच या उम्मीद भी कहते हैं। यह एक मानसिक दृष्टिकोण है जिसमें व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अच्छे परिणाम की उम्मीद करता है आशावादी व्यक्ति जीवन में चुनौतियों का सामना आत्म विश्वास और सकारात्मकता के साथ करता है। यह दृष्टिकोण मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है साथ ही तनाव को कम भी करता है। आशावाद और खुशी के बीच गहरा संबंध है। जब व्यक्ति सकारात्मक सोच अपनाता है तो वह जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और उम्मीद के साथ करता है। इसके अनेक लाभ है जैसे तनाव में कमी, बेहतर स्वास्थ्य, सकारात्मत संबंध, सफलता की संभावना। कोर्स के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने कहा कि जीवन हमेशा ही कठिन होता है इसे सकारात्मत सोच से, जीवन में जो मिला है उसका आभार व्यक्त करके, स्वस्थ जीवन शैली अपना कर और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताकर ही खुशहाल बनाया जा सकता है। विभाग की सभी सदस्याएं इस अवसर पर मौजूद रही।
