सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। गंगोह में भाजपा नेत्री कोमल चौधरी बनाम विधायक किरत चौधरी समर्थकों के बीच आरोप प्रत्यारोपों के चलते भाजपा नेत्री द्वारा बुलाई गई प्रस्तावित महापंचायत को लेकर आज पूरी गहमागहमी रही। धारा 163 लागू होने के चलते प्रशासन ने पंचायत को अनुमति नहीं दी और बैंकट हाल पर मालिक ने ताला डाल कर भारी पुलिस बल तैनात करके वहां एकत्रित हुए लोगों को भगा दिया। बाद में सपा नेता व पूर्व जिपंस चौ. नक्षत्रपाल सिंह के आवास पर भीड एकत्रित हो गई। वहां एक गाडी में सवार महिला को कोमल चौधरी समझ पुलिस कोतवाली ले गई। जिससे गुस्सायें कोमल समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को रोककर हंगामा करने और सडक पर बैठकर गाडी के आगे लेटकर रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। सपा नेता नक्षत्र के आवास पर मौजूद कोमल चौधरी ने सोशल मीडिया पर सप्ताह भर से जारी आरोपों को दोहराया और स्वयं को झांसी की रानी बताते हुए विधायक पर चरित्र हनन सम्बन्धी आरोप लगाये। समर्थकों ने खडे खडे ही अपनी बात रखी। वक्ताओं के निशाने पर मोनू पंडित रहा।
