मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रूड़की रोड दौराला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आईएचएम संस्थान में संचालित बीएससी ,एचएचए कोर्स के सत्र 2025-26 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस कोर्स में प्रवेशित छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को संस्था में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों, संस्था के नियमों, परीक्षा सम्बन्धी जानकारी, प्रयोगात्मक सत्रों तथा टेªनिंग एवं प्लैसमैन्ट व अनुशासन और रैगिंग संबन्धी नियमों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के शुरू में संस्था में आये नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का श्री अभिनव शर्मा ने अपने स्वागत भाषण द्वारा अभिनंदन किया। तत्पश्चात्् माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर, कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इसमें प्रबन्धन समिति, नव प्रवेषित छात्र एंव उपस्थित अभिभावकों ने सहयोग किया। सर्वप्रथम निदेशक कर्नल सुरेश गुप्ता ने होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के विशय में जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात् आने वाले सत्र के दौरान होने वाली विभिन्न
गतिविधियों तथा होस्टल प्रबन्ध गतिविधियों आदि के विषय में छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को जानकारी दी।
निदेशक कर्नल सुरेश गुप्ता ने सभी अभिभावको को आश्वस्त किया कि संस्थान में रैगिंग निशेध है। प्रोफेसर संदीप वर्मा (डीन एकेडेमिक एवं कोडिनेटर ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट) ने संस्थान मंे चलने वाली विभिन्न एकेडमिक व टेªनिंग एवं प्लेसमैन्ट की प्रक्रियाओं से सभी को अवगत कराया तथा संस्था में नियमित रूप से आने वाले होटल समूहों के बारें में उनके साक्षात्कार लेने तथा चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र 2024-25 में 38 कंपनियों ने आईएचएम मेरठ में साक्षात्कार कियें। अंत में उन्होंने छात्रों को ध्यान से पढ़ने के लिए आहवान किया व उनके अभिभावकों से सहयोग की अपील की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को आशीष वचन देते हुए भविष्य को संवारने के अपने विचार प्रकट किये। संस्था के निदेशक कर्नल सुरेश गुप्ता ने उपस्थित अभिभावकों तथा अन्य अतिथियों को कार्यक्रम में आने तथा उसे सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। मंच का संचालन अभिनव षर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मंे सीनियर कॉर्डीनेटर आरती भाटिया, अनुशासन समिति प्रोक्टर शेफ संजय त्यागी, गिरीश शर्मा, अजहर हुसैन एंव प्रो. सौरभ चन्द्रा आदि का विशेष योगदान रहा।
