मेरठ। अन्तराष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकार दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यकों के शैक्षिक आर्थिक एवं सामाजिक विकास के सम्बन्ध में एक विचार गोष्ठी का आयोजन मनसाबिया अरेबिक कॉलेज में किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अल्पसंख्याक कल्याण अधिकारी मौहम्मद रूहेल आजम द्वारा की गई कार्यक्रम में शहर काजी जैनुरसाजिद्दीन ,राष्ट्रपति पदक से अलंकृत प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह कपूर, फादर जॉनचिमन, प्रबंधक सैंट जोसेफ इंटर कालिज, बौद्ध धर्म एस.एम ज्योति, जैन धर्म से दिनेश चन्द्र जैन,अध्यक्ष दिगम्बर जैन सभा मौ. रिजवान,मौ. अफजाल नकवी ,मौलाना शम्श कादरी ,आदि उपस्थित थे। ’कार्यक्रम का संचालन मौलाना मौहम्मद अतहर काजमी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिक्ख समाज से राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर ने बताया कि सिक्ख धर्म के बच्चों की शादियों को आनन्द मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टेड कराये जाने का प्रस्ताव, जैसे कि जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान सरकारों ने आनंद मैरिज एक्ट को लागू किया। अल्पसंख्यकों के शैक्षिण, आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु जन मानस में जागरूकता फैलाने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकार दिवस पर व्यापक प्रचार व प्रसार कराया जाये। सभी धार्मिक स्थलों में अल्पसंख्यक स्कुल कॉलिजों पोस्टर के माध्यम से किया जाये। उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है सिक्ख बोर्ड का गठन होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में सिक्ख धर्म, संस्कृति, गौरव, व पंजाबी भाषा की रक्षा के उत्तर प्रदेश सिक्ख बोर्ड का गठन होना चाहिए। जैन समाज से दिनेश चंद्र जैन ने बताया कि आर्टिकल 30 बहुत जरूरी अनुच्छेद है जिसका संरक्षण किया जाता है अति आवश्यक है। मौहम्मद रूहेल आजम जिला अल्पसंख्याक कल्याण अधिकारी द्वारा केन्द्र एव राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक कल्याणार्थ जो भी योजनाए संचालित की जा रही है । कार्यक्रम में सुशील कुमार, , कु.मीना कुमारी,कु. विमला, ,शावेज आलम खान, एवम इस्लामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
