मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मेरठ इकाई द्वारा युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के 35 वें जन्मदिवस पर छीपी टैंक स्थित चेतन मैडिकल काम्प्लेक्स पर भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जिला प्रमुख संदीप गर्ग व महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के नेतृत्व में छबील लगाकर ठंडे शर्बत का वितरण किया गया व शिवसेना कार्यालय पर केक काट कर सभी जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि मुंबई से विधायक रहते हुए आदित्य ठाकरे ने पर्यावरण सुधार व जनसेवा के कार्यों से सभी को प्रभावित किया है, इसी लिए शिवसेना यूबीटी मेरठ इकाई द्वारा भी भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए ठंडे शर्बत की छबील लगा कर जनसेवा का कार्य किया है। छबील लगाने में युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मास्टर अजीज ठेकेदार, यासीन खान, युवा सेना महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान, कमल प्रजापति, पवन पार्चा, रजत सिंह, शौकत सलमानी, पंकज गुप्ता, मुकेश शर्मा, जसवीर सिंह, आर पी सिंह, शिवम्, मोनू, हनी, वसीम ठेकेदार, बिरजू, शकील,राजेश तोमर, सलीम चौहान, अलीशा, नर्गिस, फिरदौस, नूरजहां, सन्नो, सोनू, ईश्वर सिंह, राम सिंह यादव, अतुल सिंघल, अमर नाथ, बंटी, विकास, गुलशन, राजपाल, दीपक कुमार, विशाल वेशोनी, अमित भारती, नरेश, इमरान, कुलदीप कौशिक, मोहन देव, रवि भगत जी, नोशाद डान, बोस सिद्धार्थ, पप्पू, भारत, आदि शामिल रहे।
