मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव भाटी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ट कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने 27 शिवाजी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर इकट्ठा होकर वहां से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए 1857 की भारतीय क्रांति की मेरठ से शुरुआत करने वाले जन नायक शहीद मंगल पांडे की बुढ़ाना गेट स्थित प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण की। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती से अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले भारतीय क्रांति के जननायक शाहिद मंगल पांडे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है जिस तरह उन्होंने झूठ और बेईमानी की वजह से क्रांति शुरू कि इस प्रकार हम भी झूठ और बेईमानी के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। नसीम कुरैशी, अनिरुद्ध त्यागी, प्रदीप अरोड़ा, शबी खान, डॉ जफरुल्ला खान, राजीव गौड़, उदयवीर त्यागी, सपना सोम, सुनीता मंडल, राजेश कुशवाहा, नसीम सैफी, अरुण कौशिक, अफसा, सुशीला कोहली, रियाजउल्ला खान, विजय चिकारा, मास्टर आसिफ, राहुल जड़ोदिया, जुबैर कुरैशी, जितेंद्र पांचाल, कामेश रतन, तरुन शर्मा, अवनीश पवार, हरिओम त्यागी, नासिर त्यागी, विजय त्यागी, अब्दुल हक त्यागी, एस के शाहरुख, नवीन गुर्जर, मुरसलीन चौहान, फिदा हुसैन, शाबाज खान, जवाहर सिंह, सुबनेश मावी, फैसल मंसूरी, उमरदराज, शिवा सैनी, उवेस अंसारी, आकिब अंसारी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
