सहारनपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नुमाइश कैम्प लक्ष्मी नारायण मंदिर दरबार ब्लाक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की महानगर नगर इकाई एवं युवा इकाई के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड, प्रांतीय महामंत्री जसवंत सिंह बत्रा ने चरणजीत बाटला को महानगर संरक्षक, सुधीर गिलहोत्रा को महानगर चेयरमैन, कपिल मल्होत्रा को महानगर अध्यक्ष, मुकेश मनचन्दा को महानगर वरिष्ठ महामंत्री, राघव मक्कड़ को महानगर महामंत्री , सुमित गोयल को महानगर कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इनके अलावा युवा इकाई के अंतर्गत आयुष मक्कड को महानगर युवा चेयरमैन, अमन मारवाह को महानगर युवा अध्यक्ष, हितेश शर्मा महानगर युवा वरिष्ठ महामंत्री, वासु महेर्न्द्महानगर युवा महामंत्री, राहुल गर्ग महानगर युवा कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात महानगर इकाई व युवा इकाई के समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल व प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड ने कहा कि व्यापार मण्डल एक वटवृक्ष है, जिसकी छाया में समस्त व्यापारी एकजुटता का परिचय देते हुए एकता के साथ कार्य करें। व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए व्यापार मण्डल हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। कार्यक्रम में कपिल मल्होत्रा, आयुष मक्कड़, अमन मरवा, हितेश शर्मा, बसु महेंद्रु, राहुल गर्ग, राजन गांधी,मनप्रीत सिंह, रजत अरोड़ा, आशुतोष अरोड़ा, चरणजीत सिंह, सुधीर गिल्होत्रा, कपिल मल्होत्रा, मुकेश मनचंदा, राघव मक्कड़, सुमित गोयल,राजीव मक्कड, कमल मल्होत्रा आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।
