मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भराला स्थित मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग स्थित एम.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल – कालेज के संस्थापक, महान लोकतंत्र सेनानी, शिक्षाविद् और जनसेवा को समर्पित जीवन जीने वाले श्रद्धेय पं. मलकान सिंह भारद्वाज की पुण्यतिथि पर एम.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल एवं कॉलेज परिसर में एक भावनात्मक वातावरण देखने को मिला। यह दिन समस्त विद्यालय परिवार के लिए भावनाओं से भरा हुआ रहा। संस्थापक मलखान सिंह भारद्वाज के योगदानों और स्मृतियों को याद करते हुए निवर्तमान राज्यमंत्री और संस्थापक राष्ट्रीय परशुराम परिषद पंडित सुनील भराला ने कहा कि उनके पिताजी अटल बिहारी वाजपेयी के प्रिय मित्र थे और दिल्ली में म्यूजियम में रखी गई अटल जी की पुस्तकों में भी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज जी का मेरठ से जिक्र आता है । लोकतंत्र सेनानी पूज्य पिताजी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज ने गरीबों के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थाएं सड़कें और घर बनवाने का कार्य किया था । उन्होंने सामाजिक सेवा से कार्य करने का संकल्प लिया था हम सब लोग उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे। इस मौके पर पंडित सुनील भराला ने वृक्षारोपण भी किया जिसमें एक पेड़ मां के नाम व एक पिता के नाम भी लगाया, विद्यालय के चेयरमैन अजय भारद्वाज, प्रबंध निदेशक (एम.डी.) डॉ० राजीव भारद्वाज, प्राचार्य महोदय श्री उमेश कुमार शर्मा, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया। विद्यालय परिसर में संपूर्ण दिन एक आत्मिक शांति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। यह अवसर सभी के लिए प्रेरणा लेने का रहाकृसंस्थापक जी के सिद्धांत, त्याग, और दूरदृष्टि को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प पुनः सजीव हुआ। पुष्पांजलि एवं कार्यक्रम के बाद एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें राष्ट्रीय कवि सुमनेश सुमन ने उनकी स्मृतियों को कविता के माध्यम से याद किया और कहा वह एक समाज में सेवा भाव की जागृति करने वाले व्यक्तित्व थे। इस अवसर पर जनेश्वर शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, कर्मवीर गुर्जर, मनोज शास्त्री, राजेश शर्मा, सचिन कौशिक, अंकुर भारद्वाज नकुल भारद्वाज, अमृत शर्मा, हरिओम जाटव, राजकुमार कौशिक, संतोष पंडित, उमेश कुमार शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, दुर्गेश पालीवाल,गौरव शर्मा मौजूद रहे।
3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्राचार्य जे.पी. एकेडमी ने बताया कि मेरठ हापुड लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण गोविल के सौजन्य से एवं जे0पी0 एकेडमी मवाना रोड मेरठ के तत्वाधान में एक भव्य सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 3 नवम्बर 2025 से 07 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। इस महोत्सव में सीबीएसई, आईसीएसई तथा यूपी बोर्ड से संबद्ध मेरठ एवं हापुड लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो के कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताएं जे0पी0 एकेडमी के खेल परिसर में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिताओ में फुटबॉल, बास्केट बॉल, वालीबाल, क्रिकेट, कबड्डी, ताईक्वांडो, खो-खो खेलो का आयोजन किया जायेगा।“
