वर्ल्ड डेस्क। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 5 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। न्ैळै ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है। जापान के छभ्ज्ञ टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने राजधानी टोक्यो में 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है। अमेरिका के अलास्का और हवाई द्वीप तक सुनामी की लहरें पहुंच गई हैं। रूस बोला- भूकंप से कोई हताहत नहीं: रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि कामचटका प्रायद्वीप में आए भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मजबूत इमारतों और अलर्ट सिस्टम की वजह से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह दुनिया का 6वां सबसे बड़ा भूकंप: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह अब तक के दर्ज छह सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जाएगा। इससे पहले इसी तीव्रता के दो और बड़े भूकंप हुए थे। एक 2010 में चिली के बायोबियो क्षेत्र और दूसरा 1906 में इक्वाडोर के एस्मेराल्डास में आए थे। यूएसजीसी के मुताबिक, चिली के भूकंप में 523 लोगों की मौत हुई थी और 3.7 लाख से ज्यादा घर तबाह हो गए थे। वहीं, इक्वाडोर के भूकंप से आई बड़ी सुनामी ने 1,500 लोगों की जान ली थी और लहरें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक पहुंच गई थीं। एक और दिलचस्प बात यह है कि अब तक पांचवां सबसे भीषण भूकंप भी रूस के कामचटका इलाके में ही आया था। यह भूकंप 1952 में आया था और इसे दुनिया का पहला दर्ज किया गया 9 तीव्रता का भूकंप माना जाता है। उस भूकंप ने एक भीषण सुनामी पैदा की थी, जिसने हवाई को तबाह कर दिया था और वहां 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। फ्रेंच पोलिनेशिया में 13 फीट ऊंची लहरों की चेतावनी: फ्रेंच पोलिनेशिया के लोकल अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि मार्केसस आइलैंड में 4 मीटर (13 फीट) तक ऊंची लहरें आ सकती हैं। फ्रेंच पोलिनेशिया में फ्रांसीसी हाई कमीशन के मुताबिक, मार्केसस आइलैंड के हिवा द्वीप पर ष्1.10 मीटर से 4 मीटरष् ऊंची लहरें आ सकती हैं। इसके अलावा, उआ हुका और हिवा ओआ आइलैंड पर भी नुकसान हो सकता है। गुआम और उत्तरी मारियाना आइलैंड्स में सुनामी की चेतावनी खत्म: गुआम और उत्तरी मारियाना आइलैंड्स के लिए जारी की गई सुनामी चेतावनी को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी यूएस नेशनल वेदर सर्विस गुआम ने दी। वेदर सर्विस ने बताया कि माइक्रोनेशिया के कई इलाकों के लिए भी सुनामी के खतरा खत्म हो गया है। हालांकि, आम लोगों को अभी भी तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्र में तेज लहरें अभी भी मौजूद हो सकती हैं। फिलीपींस ने देशभर के कई तटीय इलाकों के लिए जारी की गई सुनामी चेतावनी को रद्द कर दिया है। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप के बाद से समुद्र के स्तर में कोई बड़ा बदलाव या विनाशकारी सुनामी लहरें नहीं देखी गईं। इससे पहले, संस्थान ने लोगों को तटों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी थी, क्योंकि तटीय इलाकों में सुनामी लहरों की आशंका थी। अभी कोलंबिया ने समुद्र में आवाजाही पर रोक लगाई कोलंबिया ने अपने प्रशांत महासागर से लगे कुछ इलाकों में सुनामी का खतरा देखते हुए चेतावनी जारी की है। खास तौर पर नारिनो और चोको जैसे तटीय विभागों में समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है और समुद्र में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से कहा है कि वे सतर्क रहें और निचले इलाकों को खाली करके ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। यह एक एहतियाती कदम है, ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके। इसके अलावा, काउका और वैले डेल काउका नाम के दो अन्य विभागों के लिए भी सुनामी की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी को निर्देशों का पालन करना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर पहुँचना चाहिए। अभी अमेरिकी एजेंसी ने सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया अभी कैलिफोर्निया के पोर्ट सैन लुइस में तेजी से टाइड आयाअमेरिका के केंद्रीय कैलिफोर्निया तट पर स्थित पोर्ट सैन लुइस में समुद्र का जलस्तर कुछ ही मिनटों में लो टाइड से हाई टाइड तक पहुंच गया। इसे तेज और नुकसानदेह बताया गया है। यह जानकारी नेशनल वेदर सर्विस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। अभी हवाई में सुनामी की चेतावनी अब एडवाइजरी में बदलीअमेरिका ने हवाई राज्य के लिए जारी सुनामी चेतावनी को अब डाउनग्रेड कर एडवाइजरी में बदल दिया गया है। यह जानकारी नेशनल वेदर सर्विस ने दी। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर के निदेशक चिप मैककरी ने कहा कि सबसे बुरा हिस्सा अब बीत चुका है। फिलहाल अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया में सुनामी चेतावनी है। हवाई में लोगों को अब भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, लेकिन खतरे का स्तर पहले की तुलना में काफी कम हो गया है। अभी अमेरिका ने पापुआ, सोलोमन के लिए चेतावनी जारी की अमेरिका ने दक्षिण प्रशांत के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। इसमें पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप और वानुअतु जैसे देश शामिल हैं। यह चेतावनी अमेरिका की राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (छव्।।) ने दी है।
