मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान, एवं वी.जी.आई. मेरठ के संयुक्त तत्वाँधान में चौदह दिनो से चले आ रहे योगा शिविर का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षक आचार्य कृष्ण कुमार ने स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओ को योग के शानदार टिप्स देकर स्वस्थ भारत मिशन को योग के दम पर साकार करने की बात कही। श्री वैंकटेश्वरा संस्थान के “योग परिसर” में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अयोजित “वृहद योग शिविर एवं सम्मान समारोह- 2025” का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कष्ण कान्त दुबे ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि “योग भारत की ऐतिहासिक विरासत” रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जके अथक प्रयासो से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से योग का खोया हुआ गौरव वापस लौट आया है।
योगाचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि आइये हम सब मिलकर योग एवं अध्यात्म के बल पर भारत को स्वास्थ्य एवं वैश्विक सौहार्द्र के ’’ब्रांड एम्बेसडर’’ के रूप में स्थापित करने की ओर बढ़े।श्री वैंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। योग, अध्यात्म एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि एक महीने तक चले इस योग माह के समापन पर आज देश के जाने माने योग गुरुओं एवं योगाचार्यो को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, लीगल डारेक्टर श्री देवप्रताप सिंह, डॉ.एल.एस. रावत, डॉ. एसएन. साहू, डा. मंजरी राणा, डॉ. अनुषा कर्णवाल, पूजा ऐरी, नीमा, डॉ0 अखिल कुमार, डा. सी.पी. सिंह, डा. टी.पी. सिंह, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. राजवर्धन, डा. अनिल कुमार जायसवाल, डॉ. ज्योति, डॉ. रामकुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, सभी नर्सिंग स्टूडेन्टस, अन्य कर्मचारीगण एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
